किस बात पर गर्व करे…..? – Desh Bhakti Poetry

0
836
Desh Bhakti Poetry


Desh Bhakti Poetry

देश प्रेम – Desh Bhakti Poetry

एक नागरिक के रूप में हमारा देश प्रेम न केवल स्वतंत्रता दिवस एवं गनतंत्र दिवस पर दिखना चाहिए, हमारे दिल की गहराई में इसे बचाने की जरुरत हैं. मात्र वतन के गुणगान एवं जयकारे से देश का भला नहीं होता हैं.

कर्मशील बनिये और अपने परिवार, समाज, राज्य व देश के विकास में भागीदार बनकर हम अपने कर्तव्यों को अदा कर सकते हैं. वह राष्ट्र हमेशा प्रगति के शिखर पर आरूढ़ होता है जिसके लोग अपने सामाजिक व आर्थिक विकास के प्रति सचेत रहते है इसलिए नयें भारत के प्रेमी नागरिक बनकर इसकी तरक्की में हाथ बटाएं.

जिस देश में जिस श्रेणी के लोग बसते है उस राष्ट्र का चरित्र वैसा ही बन जाता हैं. अतः हम अपने भारत के चरित्र को कैसा बनाना चाहते हैं इसका निर्णय अपने स्वविवेक से करें. इतिहास में जयचंद और मीर जाफर भी हुए है और आज भी हैं भले ही हम सीमाओं पर जाकर अपने वतन के बाहरी दुश्मनों का मुकाबला न कर सके, मगर घर में रहकर भी इन सापों के फन तो कुचले जा सकते हैं

1 Desh Bhakti Poetry – किस बात पर गर्व करे…..?

किस बात पर गर्व करे…..?


किस बात पर गर्व करे…..?
.
.
जवानों की सर कटी लाशों पर…?
सरकार में बैठे अय्याशों पर….?
स्विस बैंकों के राज़ पर…?
प्रदर्शनकारियों पर होते लाठीचार्ज पर…?
.
.
किस बात पर गर्व करे……?
.
.
राज करते कुछ परिवारों पर….?
उनकी लम्बी इम्पोर्टेड कारों पर….?
रोज़ हो रहे बलात्कारों पर…?
या भारत विरोधी नारों पर…?
.
.
किस बात पर गर्व करे……?
.
.
महंगे होते आहार पर….?
अन्याय की हाहाकार पर….?
बढ़ रहे नक्सलवाद पर….?
या देश तोड़ते आतंकवाद पर….?
.
.
किसबात पर गर्व करे…….?
.
.
जवानों की खाली बंदूकों पर….?
सुरक्षा पर होती चूकों पर….?
पेंशन पर मिलते धक्कों पर…..?
या IPL के चौकों-छक्कों पर….?
.
.
किस बात पर गर्व करे……?
.
.
किसानों से छिनती ज़मीनों पर….?
युवाओं की खिसकती जीनों पर….?
संस्कृति पर होते रेलों पर…..?
या क्रिकेट-कॉमनवेल थ खेलों पर….?
.
.
किस बात पर गर्व करे……?
.
.
महंगे होते सिलेंडर पर…?
दुश्मन के आगे होते सरेंडर पर….?
इस झूठी शान पर….?
या’इंडियन’होने की पहचान पर….?
.
.
किस बात पर गर्व करे…..?
आखिर किस बात पर गर्व करे…..??

– रुपित चौधरी

1 Desh Bhakti Poetry – किस बात पर गर्व करे…..?


Desh Bhakti Poetry - किस बात पर गर्व करे.....?

Patriotic Poems More

किस बात पर गर्व करे…..? – Desh Bhakti Poetry आपको कैसा लगा कमैंट्स में अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने के लिए सब्सक्राइब करें । धन्यवाद।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल (Guest Post), कोई संस्मरण या अपने अनुभव जो भी जानकारी साझा करना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करे (shubhvani.info@gmail.com)। अच्छे लेखन को आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित किया जाएगा । धन्यवाद।